फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक माैत...गंग नहर में गिरी कार, पांच घंटे तक पानी में फंसा रहा कारोबारी

अरुन पाराशर Updated Thu, 05 Jun 2025 04:12 PM IST

मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव सहारा के धर्मेंद्र सिंह की कार रुड़की के पास बुधवार रात अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गई। हादसे में धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई है। 38 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह पुत्र बलबीर सिंह वर्तमान में कृष्णा कॉलोनी, सेहद फरीदाबाद में रह रहे थे। धर्मेंद्र कपड़े का कारोबार करते थे। अपने कारोबार के सिलसिले में बुधवार रात दिल्ली से देहरादून जा रहे थे, तभी उनकी होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि धर्मेंद्र लगभग पांच घंटे तक अपनी कार में ही फंसे रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें