फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्ति निरीक्षक कक्ष पर लटका रहता है ताला, ग्रामीण परेशान

अरुन पाराशर Updated Tue, 05 Aug 2025 10:58 PM IST

मैनपुरी के घिरोर में राशन कार्ड से संबंधित कार्य के लिए मंगलवार को ग्रामीण पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में ताला बंद होने से वापस लौट गए। ग्रामीणों ने नियमित कार्यालय खुलवाने की मांग की है। राजाराम निवासी नगला किसी, कुलदीप कुमार निवासी शाहजहांपुर ने बताया कि कई दिन से कार्ड बनवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कार्यालय में ताला बंद रहता है। इससे कार्ड नहीं बन पा रहा है। विपिन कुमार, उदयवीर सिंह, शिव द्विवेदी ने नियमित कार्यालय खुलवाने की मांग की है। पूर्ति निरीक्षक कृष्णा कुमारी का कहना है कि जांच हेतु क्षेत्र में गई थी। कार्यालय समय से खुलता है। शिकायत कर्ताओं की समस्या का समाधान कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें