मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में कौशलेंद्र भदौरिया एवं असलम खान स्मृति अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को उद्घाटन हो गया। एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हार जीत से अधिक मायने रखता है, अच्छा प्रदर्शन। अच्छा प्रदर्शन ही जीत का आधार बनता है, इसलिए खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन पर ध्यान दें। पहला मैच रॉयल क्रिकेट क्लब ए और एसीपी फाउंडेशन बेवर के मध्य खेला जा रहा है। इस दौरान एमसीए सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, आलोक गुप्ता, प्रवीन भंसाली, सुनील शुक्ला आदि मौजूद रहे।