मैनपुरी के कचहरी रोड पर स्थित माहेश्वरी ऑयल एंड बैटरी के नए खुले शोरूम में अचानक से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि करीब 10 मिनट के अंदर ही पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने करीब 15 मिनट में ही आग को बुझा दिया। शोरूम में आग लगने की वजह से आसपास भी आग की चिंगारी उड़ने लगी, जिससे आसपास की दुकान पर लगे हुए बोर्ड को भी आग ने चपेट में ले लिया।