भारतीय किसान संगठन ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारी का कहना है कि घिरोर में किसानों को खाद और बीज का वितरण सही से नहीं किया जा रहा। इसका विरोध जब किसानों की ओर से किया गया तो उनके ऊपर झूठे मुकदमे लगा दिए गए। जब तक जिला प्रशासन इन मुकदमों को वापस नहीं लेगा और किसानों को पर्याप्त मात्रा में बीज और खाद का वितरण नहीं करेगा, प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।