फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शहीद मेले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को किया सम्मानित

अरुन पाराशर Updated Mon, 02 Feb 2026 05:55 PM IST

मैनपुरी के बेवर में सोमवार को शहीद मेले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मैनपुरी अंजनी कुमार सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की आजादी की खातिर अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों की गौरव गाथा हमेशा अमर रहेगी। मैनपुरी जिले का स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान है। बेवर की धरती भाग्यशाली है, जिसने तीन अमर शहीदों को जन्म दिया। उन्होंने शहीदों के नाम पर लगने वाले मेले की तारीफ करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों का माल्यार्पण, शॉल पहनाकर व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शहीद तात्या टोपे के वंशज विनायक राव टोपे, शहीद भगत सिंह आजाद के साथी सुरेंद्रनाथ पांडे के पुत्र सुधींद्र पांडे, भगत सिंह के ही साथी डॉ. गया प्रसाद की पुत्री सुनीता कटियार, अंडमान के क्रांतिकारी रामकृष्ण खत्री की पौत्री रोहित खत्री, शहीद जमुना प्रसाद त्रिपाठी के पौत्र अभय त्रिपाठी, शहीद सीताराम गुप्त के पौत्र जितेंद्र गुप्त, शहीद कुंवर देवेश्वर तिवारी के वंशज एसी तिवारी को सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें