क्षेत्रीय विकास को नई गति देते हुए भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने सोमवार को क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। नवीगंज से जासमई होते हुए कैथौली ऊंचा तिराहा को जोड़ने वाला अमर शहीद एयर कमोडोर संजय चौहान मार्ग अब जल्द चौड़े स्वरूप में दिखेगा। विधायक के प्रयास के बाद प्रदेश सरकार ने मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी। सोमवार को विधायक ने पूजन कर कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि सरकार ने इस परियोजना के लिए 23 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। विधायक ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सामिग्री की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान लोगों को कम से कम असुविधा हो।