क्रिसमस की राैनक गिरजाघर से लेकर बाजारों तक में देखने को मिल रही है। दुकानदारों ने क्रिसमस से संबंधित सजावट के कई आयटम दुकान पर लगा रखे हैं, जिसमें क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज की ड्रेस, स्टार व अन्य सजावट के सामान है। इसके साथ ही बेकरी की दुकानों पर तरह-तरह के केक तैयार किए गए हैं, जिसमें कुकीज केक से लेकर कई फ्लोर तक के केक लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। केक विक्रेता का कहना है कि क्रिसमस से पहले ही केक के लिए आर्डर आने शुरू हो गए थे। जिन लोगों ने आर्डर नहीं दिया, उन्हें भी तत्काल केक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उनके पास 400 से 1400 रुपये किलो तक की कीमत के केक हैं।