फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा और आत्मविश्वास से युवतियां बनेंगी सशक्त: अपर्णा यादव

मैनपुरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में बुधवार को भांवत रोड स्थित एक निजी विद्यालय में अग्निशिखा जिला युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें नारी सशक्तिकरण, महिला शिक्षा, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता और युवतियों की भूमिका जैसे विषयों पर मंथन हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि युवतियां शिक्षा और आत्मविश्वास से सशक्त बनेंगी। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवतियों को शिक्षा के साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षित और जागरूक युवतियां परिवार के साथ समाज को भी नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। मुख्य वक्ता विकासार्थ विद्यार्थी की राष्ट्रीय संयोजिका पायल राय ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी शिक्षा है। एक बेटी के शिक्षित होने से केवल एक व्यक्ति शिक्षित नहीं होता, बल्कि पूरा परिवार शिक्षित होता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अखिलेश कुमार ने पंच परिवर्तन विषय पर युवतियों का मार्गदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें