ब्लॉक पनवाड़ी के रूरीखुर्द गांव में पांच दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणोंं का धैर्य जवाब दे गया। बुधवार की रात ग्रामीणों ने सबस्टेशन का घेराव करते हुए नारेबाजी की। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पनवाड़ी के पास जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनोंं की कतारें लग गईं। पुलिस ने ग्रामीणोंं को शांत कराया। तब आवागमन बहाल हो सका। रूरीखुर्द निवासी नरेश श्रीवास्तव, रामकुमार चौबे, गोटीराम अहिरवार, संदीप, प्रिंस पटैरिया, आलोक नायक, अखिलेश श्रीवास, आलोक, आशीष समेत 30 से अधिक ग्रामीण पनवाड़ी सबस्टेशन पहुंचे। यहां घेराव करते हुए नारेबाजी की।