फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: हाईवे पर रोडवेज बस से टकराया ट्रक, चालक घायल

शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Jan 2026 05:47 PM IST

महोबा-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर छतेसर पुल के पास बुधवार दोपहर ट्रक और रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस चालक मोहम्मद जावेद घायल हो गए, जबकि बस में सवार सभी 31 यात्री सुरक्षित रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक अपनी लेन में था, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने गलत दिशा में आकर टक्कर मारी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शीशा टूटने से चालक जावेद को चोटें आईं। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। यात्रियों को करीब एक घंटे बाद दूसरी बस से भेजा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें