महोबा जिले में झांसी से प्रयागराज जा रही महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर रुकते ही बवाल हो गया। बोगियों के दरवाजे न खुलने से भड़के यात्रियों ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया। हजारों की संख्या में प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री जब ट्रेन में अंदर नहीं घुस सके, तो जमकर तोड़फोड़ की। इससे बोगियों के खिड़की व दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रेन में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।