सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीएम पुलिस महलगंज के पास ट्रेलर के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बाइक चालक देव कुमार रोड़ पर खडे ट्रेलर में बाइक लेकर भिड़ गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पीछे बैठा युवक अरमान निवासी सिविल लाइन को हल्की चोट लगी है। बाइक चालक युवक देव कुमार 18 वर्ष बिस्मिल नगर की इलाज के दाैरान मौत हो गई।