सिसवा ब्लॉक अंतर्गत चनकौली गांव में ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव पर ग्राम सभा के धन की हेराफेरी का आरोप लगा है। गांव के निवासियों ने कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें प्रधान द्वारा कई लाख रुपये के फर्जी भुगतानों का खुलासा किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों में जांच नहीं हुई तो वे जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन करेंगे।