कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत के जोगियाबारी में गोरखपुर की ओर से सौनौली जा रही सरकारी बस ग्राम पंचायत एकसड़वा के जोगियाबारी पहुंची और एसएसबी सड़क पर तीन जवानों को उतार रही थी। तभी परिवाहन विभाग के टीआई सुरेश कुमार जांच करने पहुंचे और तीनों एसएसबी के जवानों के टिकट पर हस्तक्षेप करने लगे कि टिकट जब एकसड़वा का है तो जोगियाबारी में कैसे उतार रहे हैं। इसको लेकर टीआई और परिचालक में करीब एक घंटे बहस हुई।