नेपाल में चल रहे गतिरोध की वजह से बेलहिया कस्बे में भारी संख्या में ट्रक फंस गए हैं। इधर, सोनौली सीमा पर बैरिकेडिंग होने के वजह से इन वाहनों को नप्रवेश नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक प्रवेश की अनुमति मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिल पा रही है। वहीं, भंसार कार्यालय कैंटीन फुंक जाने से भी लोगों को परेशानी हो रही है। फिलहाल अभी तक 30 की संख्या में ट्रक चालक फंसे हैं।