नेपाल में चल रहे उग्र आंदोलनों ने न केवल सामान्य जीवन को प्रभावित किया है, बल्कि शादी-ब्याह जैसे शुभ अवसरों को भी चुनौतीपूर्ण बना दिया है। बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण यात्रा एक जोखिम भरी जंग बन गई है। ऐसे ही मुश्किल हालातों में भैरहवा (नेपाल) निवासी शाहनवाज ने हिम्मत दिखाते हुए नौतनवा में अपनी शादी तय समय पर संपन्न कराई। मंगलवार की दोपहर तय शुभ मुहूर्त में दूल्हा बॉर्डर पार कर पहुंचा, जो इस दौर की एक प्रेरणादायक कहानी बन गई।