पकड़ी रेंज के जंगल में आग लगने से जंगल के किनारे बसे लोग सहम गए। आग की लपटें बेलवाकाजी के चाफी टोला एवं शंकरपुर टोले के पास पहुंच गईं। कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू हो गईं। जंगल के किनारे बसे बागापार, कटहरा, बैजनाथपुर, रामनगर, किशोरपुर, शंकरपुर, बटौरा, करनहिया, चाफी टोला, बनहिया, शिवपुर, अमरुआ, अवधपुर, बेलवाकाजी, विजयपुर, बरगदवा राजा, बनहा टोला आदि गांव के लोगों में हड़कंप मच गया।