महराजगंज जिले में निचलौल थाना क्षेत्र के बाली गांव में मामूली बात को लेकर कुछ मनबढ़ो ने बाप, बेटे और पोते पर रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मनबढ़ो के हमले में जहां पोते का पैर टूट गया है। वही बाप बेटे का फिर फट गया है। वही चीख पुकार सुन लोगों की भीड़ जुटते देख मनबढ़ पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। उसके बाद तीनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया।