भारत सरकार में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। पार्टी के कार्यकाताओं से मिले। बातचीत में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया हूं और नये मंडल अध्यक्षों से मिला हूं। साथ उन्होंनें महाकुंभ को लेकर बताया की ये कुम्भ 12 साल पर आता है। उसमें एक तिथि है जो 29 तारीख है वो तिथी 144 साल बाद आ रही है। हम सब के लिए यह अच्छा अवसर है और हम सौभाग्यसाली हैं कि हम लोगों के सामने यह अवसर आया है। उन्होंने सभी से निवेदन करते हुए अपील की कि सभी को कुम्भ में स्नान करने जाना चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कुम्भ में कुछ पापी अपने पाप धोने जा रहे ब्यान का जबाब देते हुए कहा है की ये उनका विषय हो सकता है, लेकिन जो सनातन धर्म को मानते है वह कुम्भ स्नान करने जाएंगे।