फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण

रोहित सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 12:40 PM IST

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर के वीवीपैट स्ट्रांग रूम का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ त्रैमासिक निरीक्षण किया। सुरक्षा के दृष्टिगत गार्ड तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत व्यवस्था व सफाई का जायजा लिया। उन्होंने कक्ष-05 में अक्रियाशील ईवीएम और कक्ष-06 में अप्रयुक्त ईवीएम का अवलोकन किया। निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप रखरखाव व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीसीटीवी की 24x7 क्रियाशीलता व रोस्टर ड्यूटी पर जोर दिया। अपर उपजिलाधिकारी प्रेम शंकर पांडेय, भाजपा के गौतम तिवारी, कांग्रेस के हृदय नारायण पांडेय, सपा के कुंवर यज्ञदत्त, आप के पशुपति नाथ गुप्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें