फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में नहीं मिली धान की खरीद

डीएम आलोक कुमार ने खाद्य विभाग के क्रय केंद्र मेंहदावल एवं मेंहदावल द्वितीय क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी गोरखनाथ यादव, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी उपस्थित मिलें। निरीक्षण के समय दयाराम पुत्र कपिलदेव, ग्राम-परसा पाण्डेय का लगभग 34.00 क्विंटल धान तौल हो रही थी। इसके बाद डीएम ने पीसीएफ क्रय केन्द्र बी-पैक्स विसौवा भटवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी उपस्थित मिले, किन्तु केन्द्र पर अभी तक खरीद प्रारम्भ नही होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। डीएम ने कहाकि किसानों से सम्पर्क करके उनका पंजीकरण कराते हुए प्राथमिकता के आधार पर धान की तौल कराई जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें