आगामी छठ पर्व को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने मंगलवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा स्थलों और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।