घुघली थाना क्षेत्र के भुवनी बाजार में सरार्फा की दुकान में चोरी हो गई। सोमवार देर रात शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। सोने चांदी के आभूषणों समेत लाखों रुपये की चोरी हुई है। सर्राफा व्यवसायी की दुकान में चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत है। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस, जांच पड़ताल में जुटी गई।