निचलौल क्षेत्र के गांव कोहड़वल में शिवमन्दिर परिसर में नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर निचलौल शहर होते हुए सात पांच नहर पुल पर पहुंची। जहां पर विधि विधान से कलश में जल भरकर पुन कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंच समाप्त हो गई।