सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज के जंगल में अवैध तरीके से धार्मिक स्थल का निर्माण किया गया था। वहीं, वन कर्मियों की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मामले की जांच कर सोमवार को बुलडोजर से हटवा दी है। राजस्व विभाग की ओर से चल रही कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस, एसएसबी और वन कर्मियों की टीम सतर्क रही।