श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़वा उर्फ मुड़कटिया में बीती रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने विद्यालय के किचन कक्ष का ताला और कुंडी काटकर अंदर रखे गैस सिलेंडर, बर्तन और चावल सहित कई आवश्यक सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। चोर 2 गैस सिलिंडर, दो बड़ा भगोना, दो बड़ा कुकर, फ्राई पैन, चूल्हा तथा गेंहू चावल समेत अन्य सामग्री उठा ले गए। चोरी की इस घटना से विद्यालय के मध्याह्न भोजन संचालन पर भी असर पड़ा है।