मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में नाबालिग बच्चों को शराब बेचने का अमामला सामने आया है। घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में नाबालिग बच्चे शराब खरीदते नजर आ रहे हैं। दरअसल शराब ठेकेदारों की बेज़ा मनमानी जारी है, यहां MRP से अधिक दरों पर पहले से ही शराब बेची जा रही है तो वहीं बेखौफ होकर नाबालिगों को भी शराब की बिक्री की जा रही है। इससे जाहिर होता है कि ठेकेदारों के लिए मानो कानून ठेंगे पर है।
इन ठेकेदारों के लिए समस्त नियम कानून ठेंगे पर हैं
जानकारी ले मुताबिक पन्ना के शाहनगर और ग्राम हरदुआ पटेल में स्कूली छात्रों को शराब देते वीडियो फोटो सामने आया है। मानो जहां ठेकेदार मानो नई पीढ़ी को शराब के नशे में चूर करना चाहता है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्कूली छात्र शराब दुकान से शराब लेते नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
CM राइज स्कूल के बच्चे
दरअसल यह बच्चे शाहनगर के एक स्कूल के हैं। वहीं अमझिरिया ग्राम से भी बच्चों को शराब देने का वीडियो वायरल हुआ है। इस पर आबकारी अधिकारी ने ठेकेदार के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।