जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गोसदन मधवलिया का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोशेड, गोकास्ट व वर्मी कंपोस्ट निर्माण का कार्य देखा। उन्होंने परिसर में नियमित रूप से साफ–सफाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही समय–समय पर गोशालाओं में विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने गोशाला में विद्युत ट्यूबवेल के स्थान पर सोलर ट्यूब लगवाने के लिए कहा ताकि गोसदन में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की दशा में भी जलापूर्ति बाधित न हो और विद्युत बिल को भी बचाया जा सके।