जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा निचलौल सीएचसी हास्पिटल को शाम छह बजे आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण में छेदी निचलौल की तबीयत ठीक नहीं होने पर इमरजेंसी में तैनात डाक्टर संदीप कुमार को दिखाया, जिसमें डाक्टर द्वारा मरीज को बाहर की दवा लिख दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सी एम ओ से टेलीफोन पर बात की तथा रात्रि में भी हास्पिटल से इमरजेंसी में देखें गये मरीजों को भी दवा देने का निर्देश दिया।