जिले के कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बृहस्पतिवार को पुलिस और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। जिस दौरान एक घर के अंदर छिपकर रखी की भारी मात्रा में अवैध दवा की खेप बरामद की गई। वही छापा मारने की भनक लगते ही आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। टीम बरामद अवैध दवा को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंच जांच पड़ताल करने में जुट गई है।