फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: शराब की दुकान पर महिलाओं का हंगामा

दीपक महाजन Updated Mon, 10 Nov 2025 06:55 PM IST

पाली के ग्राम बंगरिया की महिलाओं ने शराब बिक्री के विरोध में सजनाम तिराहे स्थित शराब ठेके पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण गांव में परिवार टूट रहे हैं, घरेलू कलह बढ़ रही है और युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में कई जगहों पर अवैध ढंग से देशी व कच्ची शराब बेची जा रही है, जिसकी शिकायत कई बार करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर उन्होंने सामूहिक रूप से एकजुट होकर ठेके पर जाकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि अवैध शराब बंद होना ही चाहिए। महिलाओं ने अधिकारियों से अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और इस पर नियमित निगरानी रखने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें