ग्राम कडेसरा कलां में जान जोखिम में डालकर नाला पार करने वाले किसानों का कहना है गांव की खेती की काफी भूमि खेरवाहा नाले के दूसरे तरफ पड़ती है। अवैध खनन माफियाओं ने खेरवाहा नाला से काफी मात्रा मे बालू निकाल ली है जिससे नाला काफी गहरा हो गया है। किसानों को खेरवाहा नाले के दूसरी तरफ जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कृषि यंत्रों को भी ले जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है किसानों को खेरवाहा नाले की पट्टी पर पैदल चलकर उस पर जाना पड़ रहा है।