शिक्षक पात्रता परीक्षा के अनिवार्य होने के विरोध में मंगलवार शाम को प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले और जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया के नेतृत्व में शिक्षक शिक्षिकाएं तुवन मंदिर मैदान पर एकत्रित हुए। सभी ने पैदल मार्च निकाला। शिक्षकों के हाथों में बैनर व स्लोगन लिखे पोस्टर थे। कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। टीईटी अनिवार्य किए जाने के आदेश को निरस्त करने की अपील की। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।