ललितपुर में विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में बुन्देलखण्ड विकास सेना के कार्यकर्ताओं ने खाद की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में कंपनी बाग में मानव श्रंखला बना कर विरोध जताया। ललितपुर समेत पूरे प्रदेश में खाद की कमी और अन्नदाता किसानों में मचे हाहाकार को लेकर गहरी चिंता और रोष व्यक्त किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।