शहर के विकास में बस के पहिए धंस गए। मामला शनिवार का शहर के स्टेशन रोड पर कंपनी बाग के पास का है। यहां पर सड़क किनारे खुदाई कर मिट्टी को भर दिया गया था। शनिवार को एक बस के पहिए सड़क किनारे उतरे तो उसके दोनों पहिए मिट्टी में धंस गए। बस चालक ने काफी प्रयास किया लेकिन बस निकालने में सफल नहीं हो सका। गनीमत रही कि बस में कोई सवारी नहीं थी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।