फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सड़क हादसे में घायल, परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौटते समय हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार

दीपक महाजन Updated Wed, 29 Jul 2026 07:21 PM IST

बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौट रहे छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल हो गए। थाना कोतवाली इलाके में हाईवे पर उनकी कार खड़े ट्रक में पीछे जा टकराई। जिसमें वह व उनके चालक को चोटें आई हैं। कार में सवार पत्नी व बेटी सुरक्षित है। प्रदेश अध्यक्ष का झांसी मेडिकल कॉलेज उपचार चल रहा है। छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव अपनी पत्नी व बेटी के साथ गुरू पूर्णिमा पर बागेश्वर धाम से लाैट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के ग्राम टेकरी के पास हाईवे-44 पर खड़े ट्रक के पीछे से उनकी कार टकरा गई। जिसमें वह एवं उनके चालक घायल हो गए। सूचना पर तालबेहट पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्रदेश अध्यक्ष की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रिफर कर दिया। कोतवाली तालबेहट प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कार ट्रक से पीछे से टकरा गई। घायल होने पर प्रदेश अध्यक्ष को झांसी भेजा गया है। उनकी कार झांसी की ओर से आ रही थी और सागर की ओर जा रही थी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें