फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में सजायाफ्ता बंदी की मौत, मामले की जानकारी देते जेल अधीक्षक प्रशांत उपाध्याय

पांच माह से जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे सजायाफ्ता बंदी 63 वर्षीय नंदू कुशवाहा निवासी ग्राम डोंगराखुर्द थाना नाराहट की बुधवार की सुबह हालत बिगड़ गई। उसे जेल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक प्रशांत उपाध्याय ने बताया कि नंदू 1 फरवरी 2026 को एनडीपीएस के मामले में उसे व उसकी पत्नी बरखेरा बाई, पुत्र मिठ्ठू और पुत्रबधू चंदा को 12 साल की सजा होने और 1.20 लाख का अर्थदंड लगाए जाने के बाद जेल में लाया गया था। तभी से वह जेल में निरुद्ध चल रहा था। करीब तीन दिन पूर्व उसे बुखार हुआ तो जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की सुबह नंदू ने जेल चिकित्सक से पेट में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की। चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया, इस बीच वह अचेत हो गया। आनन फानन उसे मेडिकल काॅलेज रिफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया। बंदी की मौत होने की सूचना उसके गांव डाेंगराखुर्द  में उसके अन्य तीन पुत्रों तक पहुंचा दी गई है। साथ में जेल में निरुद्ध चल रही पत्नी, पुत्र व पुत्रबधू को भी इस बारे में बता दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें