लखीमपुर खीरी में चोपड़ी नर्सिंग होम की डॉक्टर इंद्रा चोपड़ा से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बीते साल दिसंबर में डॉक्टर को धमकी भरा पत्र भेजा था। फिर कॉल पर रकम न देने पर बड़ी घटना को अंजाम देने की धमकी दी थी। पीड़ित डॉक्टर ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एएसपी प्रवीण गौतम ने बताया कि रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने धमकाने और रंगदारी मांगने की बात स्वीकारी है।