फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, एसएसबी कर रही सघन चेकिंग

मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Nov 2025 03:26 PM IST

दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद लखीमपुर खीरी जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल सीमा से सटे इलाकों में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। भारत-नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर एसएसबी ने चौकसी बढ़ा दी है। मंगलवार को एसएसबी की ओर से सीमा पर आने जाने वाले लोगों की सघन चेकिंग की गई। एसएसबी के जवानों ने वाहनों की गहनता से जांच की। इसके अलावा जिले में पुलिस ने सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में चेकिंग तेज कर दी है। बॉर्डर पर एसएसबी नेपाल से आने और जाने वालों की चेकिंग कर रही है और मोहाना नदी घाटों पर भी नजर रखी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें