लखीमपुर खीरी में शहर से सटे रामापुर कस्बे में शनिवार दोपहर वर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान, गोदाम और ऊपरी मंजिलों का सामान भी खाक हो गया। आग के कारणों का पता नहीं चला है। दमकल ने मशक्कत कर आग बुझाई। शोरूम मालिक का परिवार सुरक्षित बाहर निकाला गया।