लखीमपुर खीरी में अपने तीन साथियों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गए एक युवक और उसके साथियों को मझगईं थाने के पुलिस वाले पकड़कर थाने ले गए। आरोप है कि वहां उसकी पिटाई से हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे अपनी गाड़ी से निघासन सीएचसी लाए। वहां उसे उतारने के बाद पुलिस वाले निकल गए। युवक को मृत पाया गया। उसके भाई ने पुलिस वालों पर पीटकर मारने का आरोप लगाया है।