फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ में सरिया और एंगल लदा ई-रिक्शा पलटा, नीचे दबकर वृद्ध की मौत, दो घायल

मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Sep 2025 03:28 PM IST

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला नीची भूड़ की घोसियाना गली में सीमेंट की टीनशेड, लोहे की सरिया और एंगल लदा ई रिक्शा बृहस्पतिवार दोपहर को पलट गया। इसकी चपेट में आकर 60 वर्षीय मुन्ना की मौत हो गई, जबकि पड़ोस में ठेले पर सब्जी बेच रहा सब्जी विक्रेता राम रतन (45), सब्जी खरीद रही महिला नगमा (30) पत्नी जावेद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मृतक मुन्ना अविवाहित थे और उनके परिवार में कोई नहीं था। उनके शव को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के परिचितों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने ई रिक्शा को कब्जे में लेकर चालाक ईशान को हिरासत में ले लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें