क्रिसमस पर दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों से गुलजार रहा। इसके साथ ही नए साल का जश्न मनाने के लिए दुधवा नेशनल पार्क में सैलानियों की आमद बुधवार से शुरू हो गई। क्रिसमस पर देर शाम तक दुधवा आने वाले सैलानियों की भीड़ लगी रही। सैलानियों ने सुबह की पाली में जंगल का भ्रमण करने के बाद शाम की पाली में किशनपुर रेंज में जाकर जंगल के प्राकृतिक वातावरण का आनंद उठाया। सैलानियों को पहली पाली में तो बाघ नहीं दिखा, लेकिन अन्य वन्यजीवों को देखकर उन्होंने खुशी का इजहार किया।