लखीमपुर खीरी में सावन के आखिरी सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। खासकर गोला गोकर्णनाथ में भूतनाथ के मला भी होने के चलते लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पौराणिक शिव मंदिर में भक्तों की कतार लगी रही। लगातार हो रही बारिश भी भक्तों का उत्साह कम नहीं कर पाई। गोला में दूर-दूर से आए कांवड़ियों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके अलावा शहर के भुईफोरवा नाथ मंदिर, लिलौटी नाथ धाम आोर देवकली तीर्थ पर भी भक्तों की भारी भीड़ जुटी।