लखीमपुर खीरी जिले भर में रविवार को ईद-उल-अजहा का पर्व उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। कई स्थानों पर मेले जैसा माहौल भी दिखा। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने भी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं।