फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में फिर बदला मौसम, एक दिन की धूप के बाद छाया घना कोहरा

लखीमपुर खीरी में मौसम ने एक बार फिर पलटी मार दी। एक दिन की धूप के बाद फिर घना कोहरा छा गया। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन शनिवार को एक बार फिर मौसम एकदम बदल गया। सुबह से ही घना कोहरा छाया दिखा। हाईवे पर कोहरे के कारण दृश्यता पांच मीटर तक पहुंच गई। शीतलहर भी चलती रही। जिससे तापमान भी कम हुआ है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शीतलहर से लोग ठिठुरते दिखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें