फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: विश्व दिव्यांग दिवस पर मूकबधिर बच्चों ने दी प्रस्तुतियां, लोकनृत्य से लोगों को मन मोहा

मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Dec 2025 03:54 PM IST

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर लखीमपुर खीरी जिले के मूकबधिर विद्यालय में बुधवार को स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के 50 वर्ष पूरे होने की खुशी में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने सांकेतिक भाषा के माध्यम से देशभक्ति गीतों और लोकनृत्य से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं हैं, बस उन्हें अवसर और समर्थन की जरूरत है। अध्यक्ष सुरेंद्र तोलानी ने भी विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, अभिभावक और विद्यालय परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा ने सभी को प्रभावित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें