फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : छोटी काशी में उमड़ी भक्तों की भीड़, पौराणिक शिव मंदिर में गूंजा हर हर महादेव का जयघोष

मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 01:10 PM IST

महाशिवरात्रि पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। बुधवार को तड़के करीब तीन बजे से ही पौराणिक शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई। मंदिर परिसर हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मनौती मांगी। उधर, ओयल के मेंढक मंदिर, महेवागंज के लिलौटीनाथ धाम और लखीमपुर शहर के भुईफोरवानाथ मंदिर व जंगलीनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। शाम को लखीमपुर शहर के साथ ही छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। शिव बारात में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसको लेकर शहर को भव्य रूप से सजाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें