लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में महाशिवरात्रि पर 151 पार्थिव शिवलिंग के सामूहिक महाभिषेक की तैयारी हो रही है। आयोजक पंडित रामदेव जी शास्त्री ने बताया कि यह 12वां आयोजन है। पार्थिव शिवलिंग तैयार किए जा रहे हैं। पार्थिव शिवलिंग नदियों, बांबी और तालाब की मिट्टी से बनाए किए जाते हैं। 151 पार्थिव शिवलिंग की बेदियां बनेंगी। 251 यजमान सपत्नीक महाशिवरात्रि पर रुद्र महाभिषेक करेंगे। इस आयोजन की करीब 15 दिन पहले से ही तैयारी शुरू हो जाती है।